जेईसीसी में ट्रक ट्रेलर एंड टायर एक्सपो शुरू


जयपुर के सीतापुरा स्थिज जेईसीसी ट्रक ट्रेलर एंड टायर (टीटीटी) एक्जीबिशन और ऑटोटेक्निका का आगाज हुआ।

यह एक्सपो तीन दिन यानी 5 से 7 जून तक चलेगा। एक्सपो में देशभर की 100 से अधिक कंपनियां अपने लेटेस्ट प्रोडक्ट्स, टेक्नोलॉजी और सॉल्यूशंस शोकेस कर रही हैं। इस एक्सपो में ट्रांसपोर्ट और ऑटोमोबाइल सेक्टर के विजिटर्स के लिए एंट्री फ्री है।

नई टेक्नोलॉजी, नए पार्ट्स और बदलते ट्रेंड्स की मिलेगी जानकारी


राजस्थान ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजन सिंह का कहना है कि ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े कारोबारियों, निर्माताओं और डीलर्स को एक मंच पर लाया गया। इससे नए बिजनेस अवसर पैदा होंगे और इंडस्ट्री को गति मिलेगी।

जयपुर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश जैन का कहना है कि ऐसे एक्जीबिशन से बाजार में आ रही नई टेक्नोलॉजी, नए पार्ट्स और बदलते ट्रेंड्स की जानकारी मिलती है, जिससे ट्रांसपोर्ट कारोबार को लाभ होता है।

एक्जीबिशन में ट्रक, ट्रेलर, टिपर, टैंकर, टायर्स, लुब्रिकेंट्स, कूलेंट्स, एसी टेक्नोलॉजी, लाइटिंग सिस्टम, ब्रेकिंग सिस्टम, एक्सेल, बैटरी टेक्नोलॉजी, जीपीएस नेविगेशन सिस्टम और अन्य आधुनिक सॉल्यूशंस प्रदर्शित किए गए हैं।

ऑटोटेक्निका सेक्शन में ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट, गैरेज इक्विपमेंट्स, टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर से जुड़े प्रोडक्ट्स और एक्सेसरीज पर विशेष फोकस रखा गया है।

एक्जीबिशन में टाटा मोटर्स, जैन ऑटोमार्ट, जमुना ऑटो इंडस्ट्रीज, रामकृष्णा फोर्जिंग्स, गंगानगर मोटर्स, ट्रेलर कंट्रोल सिस्टम्स, एचडी ट्रेलर्स, टोलिन्स टायर्स, जोस्ट और व्हील्स इंडिया सहित कई प्रमुख कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।

Published 05 june 2026
ads 728x90 B
Powered by Blogger.