Results for payment

2 अक्टूबर को No UPI Day, व्यापारी नहीं लेंगे UPI से पैसा

 


जयपुर। गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को देशभर में 'नो यूपीआई डे' मनाने का ऐलान किया है। इस दिन कोई भी व्यापारी और दुकानदार UPI से पेमेंट नहीं लेंगे।

यह फैसला कई व्यापारी संगठनों ने 15 अक्टूबर से 2000 रुपए से ज्यादा ट्रांजैक्शन पर लगने वाले 0.4% चार्ज के खिलाफ विरोध में किया है। देशभर के 500 से ज्यादा व्यापार संगठनों का यूपीआई पर लगने वाले चार्ज के खिलाफ आंदोलन को समर्थन है।  

महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर (MACCIA) अध्यक्ष रवींद्र मंगवे के अनुसार, यह आंदोलन सिर्फ महाराष्ट्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देशभर के 500 से ज्यादा प्रमुख व्यापारी संगठन इसमें हिस्सा लेंगे। इस दिन व्यापारी संगठन 15 अक्टूबर से 2000 रुपए से ज्यादा ट्रांजैक्शन पर लगने वाले 0.4% चार्ज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। व्यापारियों की इस चार्ज को हटाने की मांग है।

इस दौरान व्यापारी QR कोड, स्कैनर, साउंड बॉक्स और अन्य डिजिटल पेमेंट डिवाइसेस को काले कपड़े से ढककर विरोध करेंगे।

AICPDF के राष्ट्रीय अध्यक्ष धैर्यशील पाटिल का कहना है कि रिटेल व्यापारी और डिस्ट्रीब्यूटर बहुत ही कम मार्जिन पर काम करते हैं। डिजिटल लेनदेन पर अतिरिक्त चार्ज थोपने से व्यापार लागत बढ़ेगी। व्यापारियों का कहना है कि डिजिटल पेमेंट का उद्देश्य प्रोसेस को आसान बनाना होना चाहिए, व्यापारियों पर वित्तीय बोझ डालना नहीं। UPI के उपयोग से पूरी पेमेंट चेन ट्रांसपेरेंट हुई है और कैश का चलन घटा है। यदि व्यापारी सिस्टम को पारदर्शी बनाने में सहयोग कर रहे हैं, तो उन पर शुल्क लगाना डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के बजाय ईमानदार व्यापार को आर्थिक दंड देने जैसा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस फैसले पर फिर विचार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

मर्चेंट डिस्काउंट रेट क्या होता है?

मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी MDR, यह वह फीस होती है जो कोई व्यापारी या दुकानदार डेबिट/क्रेडिट कार्ड या डिजिटल पेमेंट (UPI) की सुविधा यानी पॉइंट ऑफ सेल मशीन या पेमेंट गेटवे का उपयोग करने के बदले बैंक और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स को देता है। यह फीस डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसफर नेटवर्क को सही से चलाने की लागत को पूरा करने के लिए लिया जाता है। यह चार्ज व्यापारी को देना होता है, ग्राहक को नहीं।

ads 728x90 B
Powered by Blogger.