Results for banking

28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल, डिजिटल सर्विस रहेंगी चालू



जयपुर। देशभर में 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है। हड़ताल के दौरान सरकारी बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा, हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं, UPI और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं चालू रहने की उम्मीद है।

हड़ताल में SBI और PNB समेत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी शामिल होंगे। बैंक यूनियनों का दावा है कि करीब 90 प्रतिशत कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। यूनियनों की प्रमुख मांगों में हफ्ते में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करना और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव योजना वापस लेना शामिल है।

ग्राहकों को राहत देने के लिए हड़ताल के दौरान ATM से कैश निकालने पर विशेष व्यवस्था की गई है। 28 से 30 सितंबर के बीच SBI, PNB सहित सरकारी बैंकों के ATM से कैश निकालने पर सामान्य मासिक फ्री लिमिट समाप्त होने के बाद भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

फिलहाल RBI के नियमों के तहत अपने बैंक के ATM से महीने में पांच और दूसरे बैंक के ATM से निर्धारित सीमा तक मुफ्त निकासी की सुविधा मिलती है। सीमा पार होने पर सामान्यतः प्रति ट्रांजेक्शन ₹23 और GST शुल्क लगता है।

रविवार को खुलेंगे बैंक

हड़ताल से पहले रविवार, 27 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाएं खुली रहेंगी, ताकि ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग कार्य निपटाने का मौका मिल सके।

ads 728x90 B
Powered by Blogger.